राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलों की अहम भूमिका, महिलाओं की सहभागिता से सशक्त होता समाज: पूनम टंडन

पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 22 टीमें पहुंचीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में क्रीड़ा परिषद के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) टूर्नामेंट 2025–26 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेलों पर विशेष जोर दिया गया है। खेलों में महिलाओं की भागीदारी से परिवार, समाज और देश सशक्त होता है। बास्केटबॉल जैसी टीम खेल गतिविधियां ऊर्जा के सकारात्मक उपयोग का प्रभावी माध्यम हैं।

प्रतिकुलपति प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी ने कहा कि खेल में जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और खेल भावना है, जो व्यक्तित्व विकास में सहायक होती है।

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय को आवंटित इस प्रतिष्ठित बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत झंडारोहण और कैप्टन ओथ सेरेमनी के साथ हुई। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन 16 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

इस बास्केटबॉल टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर के रूप में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रशांत कुमार दास को नियुक्त किया है। पूर्वी क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आंशिक मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय शामिल हैं। प्रतियोगिता में अब तक 22 टीमें पहुंच चुकी हैं, जबकि चार टीमें मार्ग में हैं।

टूर्नामेंट के चीफ रेफरी वीरेंद्र वीर विक्रम सिंह हैं। उनके साथ रोहित शर्मा, सौरभ गुप्ता, एल.के. बिस्वाल, मनोज दुबे, अफरोज जमाल, राहुल सक्सेना, सोनेंद्र श्रौतिया, आर.सी. सिंह, अजीत कुमार और वी.पी. दुबे निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। सभी बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के क्वालिफाइड नेशनल रेफरी हैं।

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अनंत सिंह और स्कंद राय ज्यूरी ऑफ अपील के सदस्य के रूप में प्रतियोगिता से जुड़े हैं। आयोजन सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास में महिला संवर्ग में यह पहली बार पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर विमलेश मिश्र ने कहा कि 14 प्रांतों से आई टीमों के लिए खेल मैदान से लेकर आवास और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित की गई हैं, ताकि खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

इस अवसर पर राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद कौशिक सहित विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

5 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

5 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

6 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

7 hours ago