बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की ओर से जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ठंड से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना एवं सामाजिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। नगर पालिका प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ग्राम बथनी बाबू क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था…
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…