तेज रफ्तार डीसीएम ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक मौत

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मनियरा राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर घर से बाजार जा रहे साइकिल सवार दो सगे भाइयों की डीसीएम की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरा इलाका मर्माहत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी दो सगे भाई निक्कू और विश्राम एक साइकिल से खलीलाबाद जा रहे थे कि बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने दोनों भाइयों को पीछे रौंद दिया। जिससे दोनों भाइयों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गयाl
बताया जाता है कि कुछ लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर लिया था जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन सहित अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई कर रही है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाई प्रचलित है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

2 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

3 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

5 hours ago