कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ में शुक्रवार की सायं एक युवती ने कटरैन की छत के नीचे लगे बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।
उक्त गांव के मिश्रौली टोला निवासी सतन वर्मा की अविवाहित पुत्री सरिता वर्मा उम्र 20 वर्ष का शव सायं करीब पांच बजे छत में लगे बांस में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। घटना के समय मृतका की लकवाग्रस्त मां दूसरे कमरे में थी, तथा पिता सतन वर्मा राजापाकड़ चौराहा पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर थे। घर में कोई नहीं था। गांव के किसी व्यक्ति ने शव को लटकता देख पिता को सूचना दी, घर पहुंचे पिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर 112 नंबर पुलिस व एसएसआई राजेश कुमार गौतम, एसआई ब्रजमोहन सिंह, कांस्टेबल विजय बहादुर सिंह, तारकेश चौबे, संतोष चौहान, दिलीप सिंह, कपिल सरोज, महिला कांस्टेबल अनामिका सिंह ने घटनास्थल की जांच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…