रफ्तार फिर बनी कहर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा दोनों बाइक चालक व सवार

भाटपार रानी में दर्दनाक सड़क हादसा — दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, एक की हालत नाजुक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) डेस्क)।
जनपद देवरिया के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पीएसी शराब भट्टी और भारत गैस एजेंसी बेलपार पंडित डाला के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें –प्रदेश में हाई अलर्ट के बीच महराजगंज पुलिस की सघन चेकिंग, सुरक्षा कड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक सामने से आती बाइक को देखकर चालक संभल नहीं सका और दोनों वाहन आपस में भीषण रूप से टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से भाटपार रानी सीएचसी पहुंचाया।

ये भी पढ़ें –थाने के दीवान व सिपाही महिला को कर रहे परेशान, महिला का आरोप — रुपए मांगने और झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, घायलों में एक चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। क्षेत्रवासी प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

यह घटना न सिर्फ सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है बल्कि बेपरवाह रफ्तार की उस हकीकत को भी उजागर करती है जो हर दिन किसी न किसी परिवार की खुशियां छीन लेती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

“सत्य, करुणा और विष्णु-भक्ति: कलियुग के लिए शास्त्रोक्त अमर संदेश”

“जब भक्त का विश्वास बना ढाल: श्रीहरि विष्णु की वह शास्त्रोक्त लीला जहाँ सत्य के…

38 seconds ago

भारत तिब्बत समन्वय संघ की 5वीं वर्षगांठ पर हिंदुत्व और कैलाश मानसरोवर मुक्ति का महासंकल्प

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर…

2 hours ago

स्वदेशी चेतना यात्रा का मगहर में भव्य स्वागत, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वदेशी जागरण मंच एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल…

3 hours ago

छद्म राष्ट्रवाद बनाम सच्चाई: भाजपा की दोहरी राजनीति पर सपा युवा नेता का हमला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।समाजवादी पार्टी के युवा नेता दिव्यांश श्रीवास्तव ने भाजपा की राष्ट्रवाद की…

3 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन से बढ़ी सजा की दर, गंभीर अपराधों में अपराधियों पर कसा शिकंजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान…

3 hours ago

‘Toxic’ टीज़र विवाद: यश संग रोमांटिक सीन पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र सोशल मीडिया…

4 hours ago