Categories: Uncategorized

डीडीयू के समाजशास्त्र विभाग में भाषण प्रतियोगिता संपन्न

18 प्रतिभागियों ने रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में समाजशास्त्र विषय के स्नातक तथा परास्नातक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता मे 13 छात्राओं सहित कुल 18 प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भविष्य के भारत की संकल्पना को रेखांकित किया है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता में वृद्धि होती है।
भाषण प्रतियोगिता में समाजशास्त्र विभाग की प्रो. अंजू, बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज के डॉ. राकेश प्रताप सिंह तथा हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से यह अनुभव हुआ कि समाजशास्त्र विषय के बेहतरीन शिक्षकों के निर्देशन में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यहां के विद्यार्थियों में संभावनाएं बहुत अधिक है।
कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग के दीपेंद्र मोहन सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश प्रियदर्शी ने किया।
इस अवसर पर प्रो. संगीता पाण्डेय, प्रो. सुभी धुसिया, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मनीष कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
बीए तृतीय सेमेस्टर के प्रशांत राय रहे अव्वल
भाषण प्रतियोगिता के बाद विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर बीए तृतीय सेमेस्टर के प्रशांत राय और द्वितीय स्थान पर बीए पंचम सेमेस्टर की प्रतिमा चौरसिया रहीं। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से मौसम कुशवाहा तथा मानसी गुप्ता को मिला।

rkpnews@somnath

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

3 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

5 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

5 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

6 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

6 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

6 hours ago