मऊ में 16 फरवरी से एमआर टीकाकरण अभियान, 27 फरवरी तक हजारों बच्चों को मिलेगी खसरा-रूबेला से सुरक्षा
मऊ (राष्ट्र की परम्परा ) जनपद मऊ में बच्चों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एमआर टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 फरवरी से की जा रही है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के हजारों बच्चों को खसरा और रूबेला से बचाव के लिए एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा, माइक्रो प्लान और लक्ष्य निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
सरकारी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी मोहम्मद सलीम ने बताया कि एमआर टीकाकरण अभियान के तहत जनपद के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों, परिषदीय स्कूलों, मदरसे, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कवर किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
जो बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों और विशेष टीकाकरण सत्रों के माध्यम से चिन्हित कर वैक्सीन दी जाएगी।
एमआर वैक्सीन क्यों है जरूरी
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि एमआर वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे बच्चों को किसी प्रकार की गंभीर समस्या नहीं होती। उन्होंने कहा कि यदि समय पर एमआर टीकाकरण नहीं किया गया, तो भविष्य में जन्मजात विकलांगता, अपंगता और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। यह टीका न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद आवश्यक है।
प्रतिदिन 100 बच्चों का लक्ष्य, होगी सख्त निगरानी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के दौरान प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन कम से कम 100 बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। टीकाकरण टीमों का गठन कर उन्हें स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभियान की दैनिक निगरानी की जाएगी और प्रगति रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विभागीय समन्वय और सख्त निर्देश
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और टीकाकरण टीमों को पूरा सहयोग मिले। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
अभिभावकों से विशेष अपील
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर अवश्य लाएं। एमआर टीकाकरण अभियान बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, डीएमसी बलवंत सिंह, कामाख्या मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…
नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…