विशेष सचिव खाद्य तथा रसद विभाग ने जनपद में गेहूं खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) उत्तरप्रदेश शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी आर बी सिंह विशेष सचिव खाद्य तथा रसद विभाग द्वारा पीसीएफ संस्था के गेहूं क्रय केंद्र सहकारी संघ श्यामदेउरवा, परतावल मंडी में खाद्य विभाग के केंद्र परतावल मंडी प्रथम एवं द्वितीय तथा परतावल मंडी तृतीय एवं चतुर्थ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रविंद्र सिंह क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी परतावल मंडी प्रथम एवं द्वितीय पर केंद्र प्रभारी अनिल कुमार परतावल मंडी तृतीय एवं चतुर्थ पर केंद्र प्रभारी सुयश त्रिपाठी पीसीयू, पीसीएफ एवं यूपीएसएस के जिला प्रबंधक मौके पर उपस्थित रहे। पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र श्यामदेउरवा पर अभी तक मात्र 16.50कुंटल खरीद पर नोडल अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया की ग्राम प्रधानों से संपर्क स्थापित कर प्रत्येक प्रधान से न्यूनतम 50 कुंटल एवं 100 कुंटल की खरीद प्रत्येक गांव से करने के लिए कहा। इस दौरान नोडल अधिकारी द्वारा अनेक किसानों से दूरभाष पर बात भी की गई तथा सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय करने के लिए प्रेरित किया गया। नोडल अधिकारीद्वारा निर्देश दिए गए कि यदि गेहूं खरीद की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो अगले धान क्रय सत्र में श्यामदेउरवा संघ को धान क्रय केंद्र के रूप में संचालित करने पर रोक लगा दिया जाएगा।परतावल मंडी में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद की स्थिति पर अनेक किसानों से नोडल अधिकारी द्वारा बात की गई । मौके पर कई किसानों ने बोनस घोषित करने की मांग की। परतावल मंडी प्रथम एवं तृतीय पर मिलाकर 1205 कुंटल एवं परतावल मंडी तृतीय एवं चतुर्थ पर 595 कुंटल गेहूं की खरीद की गई है। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि भारतीय खाद्य निगम एफए क्यू में खरीदे गए गेहूं को एफएक्यू में स्वीकार करे। गुणवत्ता के आधार पर किसी भी स्तर पर हीला हवाली को प्रतिकूल संज्ञान लिया जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

असम चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा तोहफा: कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

असम (राष्ट्र की परम्परा)। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री…

55 minutes ago

CM योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश: गलत रिपोर्ट पर दर्ज होगी FIR

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश…

55 minutes ago

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: कार में मिले प्रेमी युगल के शव

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 से दिल दहला…

1 hour ago

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

2 hours ago

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पीरागढ़ी में कार से मिलीं 3 लाशें, पाखंडी बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…

2 hours ago

बाबा भोलेनाथ की आराधना से कैसे दूर होते हैं जीवन के कष्ट

महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…

2 hours ago