नियमित टीकाकरण के लिए चले विशेष अभियान:आशुतोष निरंजन

  • 12 बीमारियों की रोकथाम के लिए नवजात शिशुओं को लगाए जाते हैं टीके
  • बुधवार और शनिवार को आयोजित होंगे विशेष सत्र
  • टीकाकरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों का सहयोग लेने का निर्देश
  • टीकाकरण की ड्यू लिस्ट की हो नियमित समीक्षा, माइक्रोप्लान का हो क्रियान्वयन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 24 फरवरी..

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्चुअल माध्यम से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गहन समीक्षा की एवं कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हिमोफिलस इनफ्लुएंजा, रोटा वायरस जनित बीमारियों, खसरा, रूबेला, जापानी इंसेफलाइटिस, न्यूमोकोकल जैसी 12 बीमारियों की रोकथाम के लिए 0-2 वर्ष के बच्चों को टीका लगाया जाता है। कोविड-19 की वजह से बड़ी संख्या में नवजात शिशु नियमित टीकाकरण की सुरक्षा घेरे से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सभी ड्रॉपआउट बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार करने के साथ उनकी रिपोर्टिंग और ट्रैकिंग नियमित रूप से की जाए। माइक्रो प्लान तैयार कर प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाये।
जिलाधिकारी ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री की क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया तथा आईसीडीएस सुपरवाइजर के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में आशा को 750 एवं 1500 रुपये इंसेंटिव देने का प्रावधान है, जिसका भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों का सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड टीकाकरण की शतप्रतिशत प्रथम डोज लगाने की उपलब्धि प्राप्त करने ग्राम प्रधानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार पांडेय, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, महेन, भाटपाररानी, बनकटा, भागलपुर, बैतालपुर, लार, पथरदेवा, रामपुर कारखाना तथा तरकुलवा के एमओआईसी एवं सुपरवाइजर मौजूद थे।
संवादाता देवरिया..

parveen journalist

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

4 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

4 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

4 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

5 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

5 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

5 hours ago