दिव्यांगजनो के लिए किया जाएगा विशेष कैंप का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनो को अवगत कराया है कि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो को विभाग की विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित किये जाने हेतु चिन्हांकन के लिए शिविर/कैम्प का आयोजन 10 विकास खंडों में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक किया जाएगा। शिविर में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण से लाभान्वित किये जाने हेतु (ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने गत तीन वर्ष में उपकरण प्राप्त नही किये हो एवं विद्यार्थी की अवस्था में एक वर्ष) चिन्हांकन कार्य, दिव्यांग/कुष्ठावस्था पेंशन योजना, शादी-विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन, योजना कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के लिए पात्र दिव्यांगजनो का चिन्हांकन कार्य, मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन कार्य (ऐसे दिव्यांगजन जो मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त न हुआ हो। जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत है।) किया जायेगा।
26 जून को ब्लाक बरहज, 27 जून को रुद्रपुर, 28 जून को पथरदेवा, 30 जून को देसही देवरिया, 01 जुलाई को तरकुलवां, 03 जुलाई को रामपुर कारखाना, 04 जुलाई को देवरिया सदर, 05 जुलाई को बैतालपुर, 06 जुलाई को भलुअनी तथा 07 जुलाई को ब्लाक गौरी बाजार में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।
ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हें किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, नेत्र हीन छडी व जिनके हाथ/ पैर कटे हो कृत्रिम अंग आदि) प्राप्त न हुआ हो / यू०डी०आई०डी० कार्ड न बना हो अथवा दिव्यांग/कुष्ठावस्था पेंशन योजना, शादी-विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, काक्लियर इम्प्लांट योजना के लाभ से वंचित हो उन दिव्यांगजनो के पंजीकरण हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कोई अन्य पहचान पत्र यथा वोटर आई०डी० कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि तथा आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति व 01 फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

16 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

2 hours ago