देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नायब तहसीलदार भाटपाररानी ने बताया है कि न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कक्ष संख्या-3 देवरिया द्वारा तजुबन निशा बनाम मैनुद्दीन अंसारी में इजरा वाद संख्या – 80 / 18 में पारित आदेश दिनांक 24.01.2023 के अनुपालन में मैनुद्दीन अंसारी के मौजा बनकटा मिश्र तप्पा हवेली के गाटा संख्या- 1590ख / 0.0260 हे0 मे से 0.0043 हे0, 1504 / 0.1860 हे0 में से 0.01033 हे0, 1694/0.0320 हे0 में से 0.00117 हे0 व 1615 / 0.0360 हे0 में से 0.0020 हे0 की नीलामी 28 अप्रैल को समय 11 बजे तहसील सभागार में नियत की गयी थी, परन्तु निर्वाचन कार्य तथा प्रशासनिक कार्य में व्यस्त होने के कारण स्थगित कर दी गई। पुनः नीलामी 20 जून को समय 11.00 बजे तहसील सभागार में नीलामी हेतु नियत की गई थी, परंतु उक्त भूमि की नीलामी में कोई व्यक्ति उपस्थित नही हुआ, जिसके कारण नीलामी नही की जा सकी।
न्यायहित में पुनः 10 जुलाई को 11 बजे तहसील सभागार में नीलामी संपन्न होगी। नीलामी की शर्तें एवं प्रतिबन्ध इस कार्यालय से निर्गत आर०सी० प्रपत्र 43 दिनांक- 28.02.2023 के अधीन होगा। इच्छुक व्यक्ति नियत निथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग लें सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

5 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

5 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

5 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

6 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

8 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

13 hours ago