दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु विशेष कैम्प का 1 अक्टूबर को

दिव्यांगजनों को सहवर्ती उपकरण उपलब्ध कराने हेतु मौके पर ही किया जाएगा चिन्हांकन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनो को अवगत कराया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 01 अक्टूबर को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर जिन दिव्यांगजनो का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनका दिव्यांग प्रमाण एवं यू०डी०आई०डी० (दिव्यांग पहचान पत्र ) कार्ड मौके पर ही निर्गत किया जायेगा। साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनको तीन साल में कोई उपकरण प्राप्त न हुए हो उनको उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, लेप्रोसी किट आदि) उपलब्ध कराये जाने हेतु मौके पर ही चिन्हांकन किया जायेगा।
दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र (प्रधान द्वारा निर्गत भी मान्य) एवं जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हो की छाया प्रति साथ में जरूर लाये ।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

6 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

6 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

7 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

7 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago