गौरैया की घर वापसी के लिए जागरूकता अभियान के साथ बांट रहे गौरैया बाक्स

गौरैया के खाने पीने से लेकर उसे घर तक उपलब्ध करा रहे मिथिलेश

मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा) घर के आंगन तथा फूस और खपरैल के मकान में चूं चूं का राग सुना कर मन को आनंदित करने वाली गौरैया धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर हो गई है। गौरैया विलुप्त ना हो इसके लिए 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गौरैया दिवस मनाया जाता है । गौरैया किसानों की हितैषी चिड़िया कही जाती है जो मनुष्य के बीच रहना पसंद करती है । फूस और खपरैल के मकान इसके पसंदीदा आश्रय होते हैं ।लेकिन विकास की चकाचौंध में गौरैया के आशियाने खत्म हो रहे हैं और गौरैया के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। गौरैया विलुप्त होने की कगार पर है । वही प्रकृति से प्रेम करने वाले लोग गौरैया को बचाने में भी जुटे हुए हैं। तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा निवासी मिथिलेश कुमार जायसवाल प्रकृति प्रेमी है। उन्हें बचपन से ही चिड़ियों से प्रेम है । मिथिलेश 2005 से गौरैया संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं। लोगों को जागरूकता पंपलेट तथा गौरैया बाक्स बांटकर गौरैया बचाने के लिए जागरूक कर रहे थे । पिछले दिनों कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच तथा नानपारा में आयोजित किसान मेले में गौरैया प्रदर्शनी लगाई थी जो आकर्षण का केन्द्र रही । प्रदर्शनी को कैसरगंज के सासंद बृजभूषण शरण सिंह तथा बहराइच सासंद अक्षयवर लाल गोंड ने सराहा और पीठ थपथपाई। मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि मुझे गौरैया बचपन से पसंद थी मैं उनके लिए दाना पानी रखता था और कागज दफ्ती के घोंसले लगा देता था जिसमें धीरे-धीरे करके गौरैया रहने लगी और उनका प्रजनन शुरू हुआ । मिथिलेश ने बताया कि इस कार्य के किसी से कोई सहयोग राशि चंदा नहीं लिया जाता है। घर पर एक छोटी सी किराने की का संचालन करते हुए यह कार्य करता रहता हूँ । इस कार्य से मन को काफी सुकून मिलता है। मैंने घर पर दो दर्जन गौरैया बॉक्स लगा रखा है जिसमें गौरैया रह रही है । सुबह से शाम तक उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम करता हूं ।मिथिलेश के गौरैया संरक्षण कार्य को देखते हुए अनेक पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। 2018 में चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन लखनऊ की ओर से राजधानी में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व डीजपी सुलखान सिंह तथा लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया के हांथों इन्हें प्रकृति रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया था , 2023 में कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से इन्हें बर्डमैन आफ बहराइच की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है । जिला अधिकारी बहराइच ,जिला कृषि अधिकारी ,कृषि विज्ञान केन्द्र सहित अनेक संस्थाओं द्वारा भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है । ज्ञात हो कि मिथिलेश जायसवाल दोनों पैरों से दिव्यांग है ।दिव्यांगता के बावजूद मिथिलेश प्रकृति पर्यावरण तथा गौरैया संरक्षण का कार्य बखूबी कर रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

11 minutes ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

23 minutes ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

32 minutes ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

42 minutes ago

महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…

48 minutes ago

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

12 hours ago