देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की टीम रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह के मार्गदर्शन में तथा पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय विश्वजीत सिंह के संरक्षक में अनिल कुमार सिंह, विशाल सिंह, श्याम, अमित सिंह, समर सिंह, योगेंद्र सिंह, इत्यादि लोगो ने रविवार को स्व0 घुरहू के घर ग्राम बेलडाढ़, खजनी पहुँचकर संगठन से जुड़े अभिभावकों, मित्रो द्वारा समर्पित सहयोग राशि को अनाथ बच्चो को सौप दिया गया। संगठन के द्वारा 111300 रुपए की राशि सहयोग के रूप में प्रदान की गई। उसके खेती-बाड़ी, जेवर इत्यादि जो गिरवी रखे हुए थे जिसको संगठन ने मौके पर जाकर उसको छुड़वाया।
मात्र 3 दिनों में समाज के लोगो ने जिस प्रकार पवित्र मन से बच्चो के भविष्य को देखते हुये अपना प्रेम बरसाया है, ये भविष्य में बिरादरी को और उच्चतम शिखर पर पहुँचाने में सहायक बनेगा।
तीनो अनाथ बच्चे संगठन के प्रेम वर्षा, अपनत्व को देखकर भाव-विभोर हो गये। उपस्थित समस्त ग्रामवासी, सगे-सम्बन्धी संगठन की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे थे।
बच्चे अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के सानिध्य में अपनापन प्रकट कर रहे थे। संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बच्चों के पढ़ाई के खर्च को संगठन के माध्यम से वहन करने का भी वचन दिया।
सभी भाईयो-बहनों, श्रेष्ठजनों को अपनो को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिये बहुत-बहुत आभार।
ईश्वर आप सभी लोगो को स्वस्थ, सुखी व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाये रखे, जिससे आप सभी अपनो के सुख-दुःख में सहायक बनते रहे।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…