Categories: Uncategorized

भूसा मशीन से निकली चिंगारी, दर्जनों बीघा गेहूं की फसल खाक

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा निपनिया में शनिवार शाम खेत में भूसा बना रही मशीन से अचानक चिंगारी निकलने से भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने मशीन को अपनी चपेट में ले लिया और फिर आसपास खड़ी गेहूं की फसलों को भी अपने आगोश में ले लिया आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई बीघा में फैली गेहूं की फसल, कुछ झोपड़ियां और एक पक्का मकान जलकर राख हो गए ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक खेत में भूसा बनाने का कार्य चल रहा था तभी अचानक मशीन में आग लग गई हवा के साथ आग तेजी से फैलती चली गई और कई किसानों की मेहनत को पलभर में राख में बदल दिया
मौके पर पहुंचे हल्के के लेखपाल और कानूनगो ने नुकसान का आकलन किया और प्रभावित किसानों की सूची तैयार की अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दर्जनों बीघे से अधिक फसल के नष्ट होने का अनुमान है, हालांकि सटीक आंकड़ा बाद में सामने आएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

5 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

6 hours ago