सपा कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l वृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज क्षेत्र में बाढ़ व भारी बारिश से प्रभावित किसानों को तत्काल मुवावजा देने की मांग को लेकर बरहज तहसील पहुँच कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकरी को सौंपा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार में किसानों की सुध लेने वाला कोई नही है किसान पहले सूखे की मार से परेशान था। बाद में भारी बारिश व बाढ़ ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बाढ़ से बरहज के किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों के परिवार के सामने भरण पोषण के लाले पड़ गए है। किसानों की फसल बर्बाद होने से उनकी पूँजी डूब गई है। सरकार किसानों की बर्बाद फसल का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा दे ताकि किसानो को राहत मिल सके।
इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के नि.जिलाध्यक्ष रणवीर यादव , छात्र सभा के नि. जिलाध्यक्ष मनोज यादव, इमामुद्दीन खान, विकास, अजित , दीपक पाल, अभिनव यादव, अनिल निषाद,आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

4 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

16 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

17 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

17 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

18 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

19 hours ago