सपा कार्यकर्ता अनिल यादव के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने जल की निकासी कर दूर की समस्याएं
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के अंतर्गत सोनू घाट चौराहे पर जल जमाव हो गया था। जल की निकासी न होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। जिला प्रशासन भी मौन था। आवागमन प्रभावित होते देख, सपा कार्यकर्ता अनिल यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जल जमाव वाले स्थान पर धान की रोपाई कर शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन देखते हुए जिला प्रशासन ने आनंन-फानन में जल की निकासी कर जल जमाव की समस्या को दूर कराया। तत्पश्चात आवागमन भी सुचारू रूप से चलने लगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान अनिल यादव, हृदय शंकर यादव, रामायण यादव, कमलदेव पासवान, विजय रावत ,दिव्यांश श्रीवास्तव ,विजय लाल, दुर्गेश, संगम, राम भवन, श्रीकृष्ण, राम हरक, रामनिवास, गुड्डू यादव, आजाद, श्रीनिवास, मुनीर, आलोक पांडे ,सुनील कुमार, मुन्ना कुमार ,प्रदीप जायसवाल ,उपेंद्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…