बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
नि०जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों व नेताओ के साथ एक अतिआवश्यक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक का संचालन पार्टी के नि० जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खां’बंटी’ ने किया। बैठक में नि० जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व देश के पूर्व रक्षामंत्री स्व०मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि सभा को आगामी 21अक्टूबर को पूरे जनपद में प्रभावशाली ढंग से मनाने हेतु रूप रेखा तैयार की गई एवं इसके साथ ही स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतदाता सूची एवं चुनाव के सम्बंध में व्यापक विचार विमर्श,स्थानीय निकाय की मतदाता सूची के कार्य को प्राथमिकता एवं निर्वाचन पर मंथन आदि के सम्बन्ध में गहन चर्चा भी बैठक में हुई।
इस बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम,नि०जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद मिश्रा, रविन्द्र तिवारी,पूर्व महासचिव डॉ०आशिक अली,नि० जिलाध्यक्ष छात्रसभा शैलेश सिंह शैलू,नि० जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर यादव,अजीत प्रताप सिंह,सुनील निषाद,रामप्रताप गुप्ता, मुहम्मद तारिक अंसारी, शकील अहमद अंसारी,नि० विधानसभा अध्यक्ष महसी मो०आसिफ,नि०विधानसभा अध्यक्ष कैसरगंज फरीद अंसारी,एडवोकेट मंजू चौधरी,चन्द्र प्रकाश मिश्रा,अन्नू गुप्ता,अर्जुन गुप्ता,सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…
कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…
20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…
पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…