अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी विक्रान्त वीर की सख्ती, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध पर लगाम कसने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर की अध्यक्षता में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में एसपी विक्रान्त वीर ने सभी अराजपत्रित पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी व्यक्तिगत व पेशेवर समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सशक्त पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था की गारंटी है। एसपी ने बीते तीन वर्षों के अपराध आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया और विशेष रूप से महिला अपराध, SC/ST एक्ट से जुड़े मामले, लंबित विवेचनाएं, गैर-जमानती वारंटों की तामील, लव-जिहाद, अवैध धर्मांतरण, भगोड़े अपराधी, तथा संपत्ति व अपहरण के मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित केसों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। सिर्फ आंकड़ों से नहीं, ज़मीन पर दिखने वाली कार्रवाई ही हमारी सफलता का मापदंड है, एसपी ने दो टूक कहा। एसपी ने आगामी बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती जैसे पर्वों को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता और सक्रिय गश्त के निर्देश दिए। इसके साथ ही पहुंचगांव आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए। गोष्ठी में एसपी ने साफ कहा कि अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों, साइबर अपराधों, चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर पूरी ताकत से लगाम कसनी होगी। उन्होंने थानों में साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतनकरण और बीट व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रभारी यातायात को जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु और नागरिकों के लिए सहज बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। पीआरवी की रिस्पॉन्स टाइम की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा, दक्षिणी सुनील कुमार सिंह, सीओ नगर संजय रेड्डी, सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल, सीओ भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार, तथा सभी शाखा प्रभारीगण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

5 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

13 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

13 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

13 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

13 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

13 hours ago