दो सब इंसपेक्टर, पांच आरक्षी को एसपी ने किया निलम्बित

पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई करते हुए, दो उपनिरीक्षक और पांच आरक्षी को निलम्बित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायत में लापरवाही बरतने पर 1 चौकी प्रभारी, अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित 1 उप निरीक्षक, 3 आरक्षी, सहकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोप में एक आरक्षी तथा संदिग्ध कार्यप्रणाली के आरोप में एक आरक्षी को निलंबित किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कड़ी कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, द्वारा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार राही चौकी प्रभारी पल्हना रहते हुए जन शिकायत में लापरवाही बरतने, उप-निरीक्षक सतीश कुमार यादव को पुलिस लाइन आजमगढ़ से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, आरक्षी अभिनन्दन शर्मा, थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को सहकर्मी से दुर्व्यवहार करने, आरक्षी हरीश दत्त पाण्डेय पुलिस लाईन्स को पुलिस लाइन से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, आरक्षी प्रदीप कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर को संदिग्ध कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में, आरक्षी विनीत कुमार दूबे पुलिस लाइन को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने तथा आरक्षी शशि कुमार यादव पुलिस लाइन को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में निलंबित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

27 minutes ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

48 minutes ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

1 hour ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

2 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

2 hours ago