एसपी ने 60 पुलिस कर्मियों का वेतन रोका

दो ए एस आई निलंबित

मोतीहारी/बिहार(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वी चंपारण के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात पूरे एक्शन मोड में हैं। एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर नगर थाना के इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक सभी कर्मियों का वेतन रोक दिया है। वहीं नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष समेत हरपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। क्राइम मीटिंग के दौरान समीक्षा बैठक में एसपी ने नगर थाना के सभी कर्मियों की कार्यशैली के प्रति नाराजगी व्यक्त की, इसके साथ ही सभी के वेतन को रोक दिया, एसपी के इस कार्रवाई के बाद जिला पुलिस में हड़कंप मच गया।एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि, क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थाना के कार्यों की समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान नगर थाना के सभी कर्मियों की लापरवाही सामने आई, वारंटी की गिरफ्तारी कुर्की और इश्तेहार के निष्पादन में कर्त्तव्यहीनता के आरोप में नगर थाना के थानाध्यक्ष से लेकर सिपाही तक सभी 60 कर्मियों के वेतन को रोक दिया गया है। ”सभी को शोकॉज किया गया है, इसके साथ इनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, हरपुर थानाध्यक्ष को शराब कानून को क्रियान्वयन में लापरवाही को लेकर निलंबित किया गया है। दरअसल, पिछले दिनों चले एस ड्राइव में नगर थाना के कर्मियों की लापरवाही सामने आई थी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष रविराज को कार्य में लापरवाही के लिए निलंबित किया है। इसके अलावा हरपुर थानाध्यक्ष पुअनि विश्वजीत कुमार को एसपी ने निलंबित कर दिया है और बंजरिया थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष किशन पासवान को हरपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago