सपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग, माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूँज उठा क्षेत्र

मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को सपा जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के साथ मईल स्थित अपने निवास पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बरहज विधानसभा में प्रथम आगमन पर माला पहनाकर और बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मईल क्षेत्र की भारी संख्या में जनता मौजूद रही। स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से सांसद रामाशंकर विद्यार्थी, गांव के प्रधान राजेश चौधरी, उमा शंकर गुप्ता, गब्बर चौधरी, हरे राम आर्य, बृजमोहन यादव, सिकंदर यादव, संजय यादव, शफीक अहमद,बृजमोहन यादव ( मुन्ना), अदालत, बबलू कुमार, भगवान खरवार आदि लोग मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने स्वागत से गदगद अपार जनसमूह को देख धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने स्वागत से प्रसन्न प्रदेश अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी सहित सभी समाजवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग 2027 की तैयारी में लग जाए, ताकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर नौजवान, किसान, मजदूर व शोषित पीड़ित जनमानस को महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार से मुक्ती दिलाने का कार्य करे , ताकि प्रदेश में खुशी की बयार व्याप्त हो जाय। इसी क्रम में सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव के लिए अभी से कठिन परिश्रम करने के लिए आगे बढ़ने को कहा। जबकि प्र्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से अभिभूत अवधेश चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि अब वो समय आ गया हैं कि आप लोग भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य कर महंगाई व बेरोजगारी से निजात पाए। और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर, विकास की धारा में सपा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चले, ताकि बेरोजगारी व महंगाई को दूर कर प्रदेश में खुशहाली लाये जिससे गरीब, अल्पसंख्यक, नौजवान, किसानों का भला हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

14 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago