स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बाबू गेंदा सिंह की मूर्ति स्थापना हेतु किया गया भूमि पूजन

आगामी 15 नवंबर को 47 वीं पुण्यतिथि पर होगा मूर्ति का अनावरण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) तमकुही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ स्थित गेंदा सिंह स्मारक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में  स्व. बाबू गेंदा सिंह की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जिसका अनावरण आगामी 15 नवंबर को उनकी 47 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर होगा। मूर्ति की स्थापना के लिए बाबू गेंदा सिंह सेवा संस्थान के संयोजकत्व में सोमवार को उक्त विद्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. बाबू गेंदा का व्यक्तित्व आज भी राजनीतिज्ञों के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने न सिर्फ स्वाधीनता के संग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया अपितु स्वतंत्र भारत में भी विधायक, सांसद व मंत्री के रुप देश, समाज व जनता की सेवा की। मूर्ति स्थापना के लिए आयोजन समिति साधुवाद की पात्र है। आयोजक  व भारत सरकार के कारपोरेट मंत्रालय के निवर्तमान सलाहकार डा. पुनीत राय ने कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत व नेता की मूर्ति स्थापना का वर्षों का सपना साकार हो रहा है। इसके पूर्व आचार्य पं. राकेश पांडेय के मंत्रोच्चार के साथ विधायक, फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, अतिथियों व आयोजन समिति के सदस्यों ने मूर्ति स्थापना के लिए आधारशिला रखी। संचालन सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने किया। इस दौरान बाबू गेंदा सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष रजनीश राय, प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, प्रधान अशोक पाल, भाजपा नेता व्यास राय, पूर्व प्रधान रमाकांत सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रभान राय, सुरेन्द्र नाथ राय, राजेश शाही, दिलीप राय, पूर्व प्रधान इंद्रजीत राय, प्रबंधक तुला नरायन राय, पारसनाथ शुक्ल, पूर्व प्रधान नेपाली बाबा, गौरव सिंह, अविनाश राय, रमाकांत पाण्डेय, अनवर अंसारी, अनिल कुशवाहा , सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

14 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago