सपा प्रवक्ता ने माननीयों पर लगाये गंभीर आरोप

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने लोक निर्माण विभाग वृत्त देवरिया में कमीशन के खेल को लेकर यूपी की भाजपा सरकार और देवरिया जनपद के सभी छ: विधायकों पर निशाना साधा है!
सपा प्रवक्ता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस खेल ने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी भाजपा विधायकों पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी सर्किल) के सभी सड़कों पर कमीशन लेने का गंभीर आरोप लगा है। यूं तो इनपर ये आरोप पहले से ही लगातार लग रहे थे पर अब ये आरोप पुख्ता और प्रमाणित हो गये हैं। भ्रष्टाचार का आलम ये है कि सारे टेंडर मैनेज किये जा रहे हैं। कमीशन लेकर केवल अपने लोगों को ही टेंडर डालने दिया जा रहा है। ये आरोप तब और गंभीर हो जाते हैं जब आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह की चिट्ठी सामने आई। जिसमें उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के ठेकों को मैनेज करने के लिए जनपद के माननीयों पर कमीशन लेने की बात कहते हुए जांच की मांग की है।

सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि पूरे जिले में सड़कों की हालत खस्ताहाल है। सभी सडकें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। आय-दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। लोगों का चलना दूभर हो गया है। पर सत्ता के ये दलाल कमीशन के चक्कर में सडकों के निर्माण और उनकी मरम्मत का टेंडर नहीं होने दे रहे। पीडब्लूडी विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।सभी माननीयों पर उन्होंने तीखा हमला बोला।मनीष सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार से जनता हिसाब मांग रही है। 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इण्डिया वाले एनडीए वालों को जनता के जनमत से सत्ता से बेदखल करेंगे। उक्त बातें मनीष सिंह सपा प्रवक्ता ने निम्न वीडियो जारी कर कहीl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

3 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

5 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

5 hours ago