February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

सपा प्रवक्ता ने माननीयों पर लगाये गंभीर आरोप

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने लोक निर्माण विभाग वृत्त देवरिया में कमीशन के खेल को लेकर यूपी की भाजपा सरकार और देवरिया जनपद के सभी छ: विधायकों पर निशाना साधा है!
सपा प्रवक्ता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस खेल ने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी भाजपा विधायकों पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी सर्किल) के सभी सड़कों पर कमीशन लेने का गंभीर आरोप लगा है। यूं तो इनपर ये आरोप पहले से ही लगातार लग रहे थे पर अब ये आरोप पुख्ता और प्रमाणित हो गये हैं। भ्रष्टाचार का आलम ये है कि सारे टेंडर मैनेज किये जा रहे हैं। कमीशन लेकर केवल अपने लोगों को ही टेंडर डालने दिया जा रहा है। ये आरोप तब और गंभीर हो जाते हैं जब आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति के गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह की चिट्ठी सामने आई। जिसमें उन्होंने पीडब्लूडी विभाग के ठेकों को मैनेज करने के लिए जनपद के माननीयों पर कमीशन लेने की बात कहते हुए जांच की मांग की है। https://rkpnewsup.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230915-WA0008-1.mp4
सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि पूरे जिले में सड़कों की हालत खस्ताहाल है। सभी सडकें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। आय-दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। लोगों का चलना दूभर हो गया है। पर सत्ता के ये दलाल कमीशन के चक्कर में सडकों के निर्माण और उनकी मरम्मत का टेंडर नहीं होने दे रहे। पीडब्लूडी विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।सभी माननीयों पर उन्होंने तीखा हमला बोला।मनीष सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार से जनता हिसाब मांग रही है। 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इण्डिया वाले एनडीए वालों को जनता के जनमत से सत्ता से बेदखल करेंगे।उक्त बातें मनीष सिंह सपा प्रवक्ता ने कही।