गैस मूल्य वापस नहीं तो होगा जन आंदोलन-विजय रावत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बरहज देवरिया बाईपास पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में लगातार हो रहे गैस मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की महंगाई कम नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन भाजपा की सरकार ने सरकार बनाने के पहले जनता से वादा किया था कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो महंगाई कम होगी, लेकिन इसके ठीक उल्टा काम भाजपा सरकार कर रही है।
रावत ने कहाँ कि भाजपा सरकार बनने के बाद महंगाई आसमान छू रही हैं अगर तत्काल महंगाई और गैस मूल्य वापस नहीं हुआ तो पुरे जनपद को जनता को जागरूक कर बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा।
बरहज विधानसभा के पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई की जननी हैं, यह भाजपा सरकार जबसे बनी है तबसे महंगाई में बेतहाशा बढोतरी हो रही हैं अगर महंगाई कम नहीं हुई तो भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा। इस दौरान मुख्य रूप से राहुल यादव, संजय सिंह, राकेश यादव, विकास यादव, सलीम खान, अनुप राजभर, अख़्तर आलम, अनुरुद्ध यादव, कृष्णा नन्द यादव, इस्लाम अंसारी, राम प्रसाद, अनिश अंसारी, दिनेश यादव, अनिल कुमार सहीत आदि लोग शामिल रहे ।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमास के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन में होमगार्ड स्वयंसेवक जीत राम के सेवानिवृत्त होने…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कस्बा गढ़िया रंगीन में शनिवार दोपहर सड़क पार कर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या जनक नंदिनी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दृष्टि पब्लिक स्कूल बेलमा कटका में कक्षा 8 के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज में बेटियों की शादी को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर…