संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दृष्टि पब्लिक स्कूल बेलमा कटका में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और अनुशासन, परिश्रम तथा संस्कार से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ठाकुर प्रसाद पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो goo पीलीभीत में वोटर लिस्ट का बड़ा खेल! 10,470 प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी, दो…
गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…
किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…
देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…