एसपी नाथ ऑफिस में आने वाले हर फरियादियों का स्वयं कर रहे स्वागत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
डीजीपी उत्तर प्रदेश विजय कुमार के निर्देशों के अनुपालन में एडीजी जोन अखिल कुमार ने विगत दिनों कैंट थाने पर पहुंचकर आने वाले फरियादियों का स्वागत कर पुलिस कर्मचारी को जानकारी दिया था कि आने वाले फरियादियों से किस तरह स्वागत किया जाएगा, उसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस पर पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादियों से पर्ची काउंटर पर, अश्वनी कुमार स्वागत कर रहे पुलिस अधीक्षक उत्तरी कार्यालय में पहुंचने वाले फरियादियों का, स्वयं पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी स्वागत कर उनसे उनके समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर, निराकरण करने का कार्य कर रहे हैं। इससे आने वाले हर फरियादी संतुष्ट व खुश होकर अपने घर जा रहा। इस समय गोरखपुर में स्मार्ट पुलिसिंग की झलक देखने को मिल रही है। गोरखपुर जोन के सभी थानों पर आने वाले फरियादियों को निराश होकर अब नहीं लौटना पड़ रहा हैं। फाइव स्टार होटलों की तर्ज पर महिला पुलिसकर्मी उनका हाथ जोड़कर वेलकम कर रही हैं, जहा महिला पुलिस नही है वहा पुरुष पुलिस कर्मी आने वाले फरियादी का स्वागत कर रहे हैं, इसके साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा भी दिलाया जा रहा। आज पुलिस आफिस पर पहुंचने वाले हर फरियादियों को पर्ची काउंटर पर अश्वनी कुमार द्वारा स्वागत कर, पर्ची बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं। उसके बाद एसपी नॉर्थ ऑफिस में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी स्वयं आने वाले हर फरियादी का हाथ जोड़कर स्वागत कर रहे हैं। तत्पश्चात उन्हें बैठा कर मीठा पानी व चाय पिलाने के बाद उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।इसी तरह जनपद के हर थाना परिसर में प्रवेश के बाद उन्हें मीठा खिलाकर मेहमान की तरह पानी भी पिलाने की व्यवस्था किया गया है। एडीजी जोन अखिल कुमार की पहल पर गोरखपुर जोन के सभी थानों पर इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

2 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

4 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago