विभिन्न मांगों को लेकर सपा नेता ने दिया ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बरहज योगेश कुमार गौड़ को सौंपा। ज्ञापन में बिजली कटौती, बरहज विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण एवं भीषण गर्मी से देवरिया जनपद में हुई 53 लोगों की मौत पर उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।इस दौरान संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं। भीषण गर्मी और लू से आम जनता बेहाल है लेकिन भाजपा सरकार जनता को न बिजली दे पा रही है न इलाज करा पा रही है और नहीं सुरक्षा मुहैया करा रही है। देवरिया जनपद में भीषण गर्मी एवं लू से मृत 53 लोगों के परिजनों को सरकार 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दे। पूरे प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार है, लेकिन यह सरकार अपने घमंड में मदमस्त है। अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने बिजली के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। भाजपा सरकार ने अपने 6 साल के कार्यकाल में एक भी बिजलीघर नहीं बनाया और नही एक यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ाया। प्रदेश की जनता को जो आज बिजली मिल रही है वह समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में बने पावर प्लांट के उत्पादन से ही मिल रही है। समाजवादी सरकार ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया था। पांच साल में बिजली उत्पादन दोगुना कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार की अकर्मण्यता ने यूपी को फिर बिजली संकट के दल-दल में पहुंचा दिया है।
समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सारे दावों की पोल आम जनता के सामने खुल चुकी है। अब जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू में तप रहा है तब बिजली संकट होना सरकार की विफलता है।
जनता बिजली कटौती से परेशान है। लोग इस भयंकर गर्मी से मरे या जिएं, इसका भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर भोली-भाली जनता को तबाह करने पर तुली हुई है।
इस दौरान विकास यादव, अनीश शर्मा, राहुल सिंह, विवेकरंजन, योगेश कुमार, महावीर गुप्ता, अमन प्रजापति आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

4 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

5 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

6 hours ago