विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए चक्का जाम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर की जनता का गर्मी में जीना मुहाल है । क्यों की यहां आए दिन ट्रांसफार्मर जलते रहते है और ट्रांसफार्मर के बदलने की बेवस्था जुगाड के भरोसे है ।आज तीन दिनों से स्टेशन रोड पर लगा ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है और इस वार्ड की जनता पिछले तीन दिनों से बिजली विभाग के कर्मचारियों से धक्का मुक्की कर रही है । यहां तक की जनता ने अपनी मांग पूरा होते ना देखते हुए जनता ने कल और आज दोनो दिन चक्का जाम किया चक्का जाम करने के बाद सलेमपुर पुलिस और बिजली विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आश्वासन पर जनता ने जाम हटाया । जहा प्रदेश सरकार बिजली को लेकर तमाम दावे कर रही है वहा ये स्थिति सरकार के दावे को हवा हवाई साबित कर रही है ।एक तरफ मौसम की बेरुखी से जनता बेहाल है वही बिजली जो की मानव जीवन को सुगम बना रही है ।वही कई दिनों से गायब है । अब जनता विभाग के चक्कर लगा रही है । लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है । इसे विभाग की लापरवाही कहे की सासन की की कूवेवस्था । इस संदर्भ में वहा उपस्थित विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा की ट्रांसफार्मर की विभाग में उपलब्धता कम होने के कारण ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है । गोरखपुर से ट्रांसफॉर्मर मंगाया जा रहा है ।इस दौरान सलेमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ,माकपा नेता सतीश कुमार, अभिनाश कुशवाहा,जावेद हाशमी आदि लोग उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

2 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

2 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

2 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

3 hours ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

3 hours ago