शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा )
एसपी द्वारा थाना गढ़िया रंगीन पर महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों के लिये एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शिशु गृह का किया गया उद्घाटन। यह शिशु गृह विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है, ताकि वे ड्यूटी पर रहते हुए अपने शिशुओं एवं छोटे बच्चों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण में रखकर अपनी ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारियों का सुचारु रूप से निर्वहन कर सकें । इस शिशु गृह में छोटे बच्चों के खेलने के लिए अनेक संसाधन जैसे कि झूले, खिलौने, अन्य खेलने सम्बन्धी सामग्री की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों को आरामदायक और आनंददायक वातावरण प्राप्त हो सके । यहाँ स्वच्छता, सुरक्षा एवं देखभाल की समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से की गई एक अभिनव शुरुआत है, जो न केवल कार्यस्थल पर महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाएगी, बल्कि उनके बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को भी सुनिश्चित करेगी ।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…