अररिया में ट्रैक्टर चालक से ₹3.02 लाख की लूट, गोली मारकर भाग रहे 2 अपराधी भीड़ ने पकड़े, पिस्टल बरामद

भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अररिया में एक ट्रैक्टर चालक से ₹3 लाख 02 हजार 200 रुपये की लूट की वारदात हुई। कलियागंज पलासी से लौट रहे ट्रैक्टर चालक कदर पर चरघरिया के पास एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने हमला किया। रुकने से मना करने पर अपराधियों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर 3 राउंड गोली चला दी, जिसमें एक गोली चालक के पैर में लगी और आर-पार हो गई। इसके बाद अपराधी झोला छीनकर भाग निकले।

भागते समय हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीनों अपराधी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके से दो अपराधियों—मो. कासिम और शहाबुद्दीन उर्फ ननका—को पकड़ लिया। कासिम को गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर किया गया, जबकि ननका का प्राथमिक उपचार कर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने अपराधियों के पास से पिस्टल बरामद की है। एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीसरे फरार अपराधी की तलाश जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

फोटो सौजन्य से पीके

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago