सपा की मासिक बैठक कर लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए रणनीति बनाई ।

बघौचघाट । (राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को बघौचघाट के मदीना बाजार में सपाईयों द्वारा कार्यकर्ता की मानसिक बैठक हुई।बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए रणनीति बनाई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां आपसी भेदभाव मिटा कर गांव में अपने-अपने बूथ पर वोट को बढ़ाएं। गठबंधन की पक्ष में वोट करवायें।जिससे वर्तमान भाजपा केंद्र सरकार को बदला जा सके।केंद्र सरकार की गलत नीतियों को बताते हुए कहा की वर्तमान सरकार भेदभाव के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है।अल्प संख्यक और पिछड़े वर्ग के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेज रही है।भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए 2024 में गठबंधन कर सरकार बनना आवश्यक है।भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की । इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने कहा अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के अहवाहन पर सपा कार्यकर्ता गांव में घर घर घूम कर वर्तमान सरकार की गलत नीतियों को बताकर जनता को जागरूक करेंगे और गठबंधन की सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील करेंगे । साथ ही सपा की उपलब्धियों को बताएंगें, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अहवाहन पर सपा के कार्यकर्ता गांव गांव में चौपाल लगाकर नई सरकार बनाने की अपील करेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडे ने कहा कि समाजवादी की सरकार में बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को रोजगार मिलता था। शिक्षा और दवाई सिंचाई मुफ्त थी।किसानों को उपज का उचित मूल्य मिलता था।गांव गरीब के लोगों को मिट्टी का तेल चीनी और सस्ता राशन हर समय उपलब्ध रहता था। लेकिन भाजपा सरकार गांव गरीब किसान मजदूर के साथ इन सारी योजनाओं को बंद करके क्रूर मजाक किया है।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान एवं संचालन जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया।इस अवसर पर अशोक सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रब्बूद्दीन नेता,बैजनाथ मिश्रा,मकसूद खान, धर्मवीर गुप्ता, आशानंद यादव,बैजनाथ मिश्रा,राम कृपाल राव, विवेक सिंह पटेल,ओम प्रकाश यादव,प्रभात यादव, अशोक मिश्रा,अशोक सिंह फेकू, दिलीप कुमार यादव,अली खान,शमशेर सिद्दीकी,रामप्रीत यादव आदि ने संबोधित किया।इस दौरान सपा प्रदेश कार्यकरणीय सदस्य मो रब्बुद्दीन नेता,पथरदेवा सपा विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान, बैजनाथ मिश्रा ,मंजूर हसन ,संजय मल्ल ,भैरव यादव , रामविलास यादव,पूर्व प्रधान रशीद अहमद अंसारी, असलम खान,दुर्गेश मिश्रा ,पूर्व जिपस धर्मवीर गुप्ता , राकेश राय आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

1 hour ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

1 hour ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

1 hour ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago