एसपी ने किया पैदल गश्त एवं अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर ने थाना सलेमपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत किया गया पैदल गश्त । इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया तथा अस्थायी रूप से अतिक्रमित सड़कों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी सलेमपुर और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद किया और अतिक्रमण के कारण होने वाली असुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़कें सार्वजनिक संपत्ति हैं और सभी के सुगम आवागमन के लिए खुली रहनी चाहिए।
अतिक्रमित स्थानों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से लगाई गई दुकानों, ठेलों और अन्य बाधाओं को हटवाया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग और पार्किंग के लिए उचित स्थान निर्धारित किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जन संदेश देते हुए कहा
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि अतिक्रमण न केवल यातायात बाधित करता है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी रुकावट पैदा करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 256 वाहनों ई-चालान किया गया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

1 hour ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

1 hour ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

2 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

2 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

2 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

3 hours ago