प्रगति यात्रा में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा उकेरी गई कलाकृति

बालू के रेत पर उकेरी छवि देख मधुरेंद्र को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा सराहना एवं बधाई

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बिहार में 50 टन रेत के 20 फिट ऊंचे प्रगति के पथ पर बढ़ता बिहार कलाकृति के जरिए सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने लोगों को जागरूक किया जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुरीद हो गए।
बताते चलें कि बिहार के मोतिहारी/कैमूर में प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में सोमवार को जिले में पहुंचे सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और समीक्षा किया। वहीं हर खास अवसरों पर अपनी बेमिसाल कलाकृति से चर्चा में रहने वाले रेत के जादूगर चंपारण के लाल अंतर्राष्ट्रीय युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक बार फिर से अपनी बेमिसाल कलाकृति के माध्यम से जल जीवन और हरियाली को बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया हैं। जहां सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान पहली बार जिला प्रशासन कैमूर के बुलावे पर मोहनिया प्रखंड के भरखर पंचायत में अपनी दो दिनों के कठिन परिश्रम के बाद 50 टन बालू के रेत पर 20 फिट ऊंचे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की मनमोहक तस्वीर उकेरी और लिखा है प्रगति के पथ पर बढ़ता बिहार, विकास पुरूष नीतिश कुमार। इतना ही नहीं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी रेत कलाकृति के माध्यम से हर घर बिजली और हर घर नल जल व जल जीवन मिशन सहित हरियाली बचाने का अनोखा संदेश भी दिया। वहीं यह कलाकृति पूरे प्रगति यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। हजारों की संख्या में लोग रेत कलाकार मधुरेंद्र की कलाकृति के साथ अपने मोबाईल फोन में सेल्फी लेते नजर आये। रेत पर बनी यह कला कृति सोशल मीडिया पर भी खुब वायरल हो रही है।बता दें कि बिहार प्रगति यात्रा में सरकारी योजनाओं के समीक्षा के दौरान जन जागरुकता के लिए रेत पर बनाई गई जल जीवन हरियाली जैसे मनमोहक कलाकृति को देख कुछ लोग कुछ देर तक निहारते ही रहे वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कलाकृति की सराहना करते हुए मधुरेंद्र को पीठ थपथपाकर बधाई देते हुए सेल्फी भी खिंचवाई। बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र हमेशा देश विदेशों में हुए प्रकृति घटनाएं, महापुरुषों की जंयती व पुण्यतिथियों, जैसे जवलंत विषयों तथा सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं पर तुरंत अपनी विशेष कलाकृति प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देते ही रहते हैं। इनके झोली में अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल अवॉर्ड, वैश्विक शान्ति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय राजगीर महोत्सव सम्मान, राष्ट्रपति कलाम यूथ अवॉर्ड, भारत नेपाल मैत्री सम्मान, बिहार गौरव, चम्पारण रत्न, यूथ आईकॉन, आम्रपाली सम्मान, वैशाली गणराज्य, मगध रत्न, शाहिद सम्मान सहित सैकड़ों एवार्ड हासिल कर चुके हैं।गौरतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार बिहार लोकसभा चुनाव 2019, बिहार विधानसभा 2020 और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021- 22 के ब्रांड एंबेसडर सहित अंतर्राष्ट्रीय रेत कला उत्सव के विजेता रह चुके हैं। इसके अलावे वर्ष 2023 में सैंड आर्टिस्ट का नाम बिहार के महान हस्तियां बुक में दर्ज हुआ है। उनकी कई रेत की मूर्तियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दुनियां भर में करीब एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रेत कला प्रतियोगिताओं और उत्सवों में भाग लिया है। जो देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। सैंड आर्टिस्ट सार्क देश नेपाल के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला, अंतराष्ट्रीय रेत कला उत्सव ओड़िसा, विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, बिहार के राजगीर महोत्सव, बौध महोत्सव गया, थावे महोत्सव, मंदार महोत्सव बांका, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, सहित देश विदेशों में सैकड़ों सरकारी व गैरसरकारी आयोजनों में अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन कर बिहार के साथ भारत का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हैं।
वहीं इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार, उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, अपलसंख्यक मंत्री जमा खान, सुपौल डीएम सावन कुमार, एसपी हरी मोहन शुक्ला, डीडीसी ज्ञान प्रकाश, समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, राजनैतिक हस्तियों व आमलोगों ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की प्रशंशा करते हुए बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

10 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

11 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

12 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

13 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

13 hours ago