भारत-नेपाल सीमा पर एसपी ने किया पैदल रूट मार्च

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ सीमावर्ती कस्बों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी जानी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा रुपईडीहा कस्बे में पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के साथ नोमेंस लैंड का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देखा। इसके बाद पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च के दौरान लोगों से मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की। वापस थाने में लौटकर थाना प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षकों के साथ बैठक करते हुए पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर गश्त तेज करने और संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर उसकी सम्यक रूप से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने एसएसबी के अधिकारियों से भी वार्ता की। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

8 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

10 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

10 hours ago