बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट के निर्देशानुसार गोष्ठी का आयोजन कर धूम धाम से मनाई गई।
गोष्ठी की अध्यक्षता सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के लक्ष्मी नारायण निषाद व संचालन सपा के लोहिया वाहिनी नि० जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर सर्वप्रथम निषाद राज एवं सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप व निषादराज का जीवन-दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। भारतीय दर्शन और आध्यात्म को समृद्ध बनाने में महर्षि कश्यप का अमूल्य योगदान है l
उन्होंने आगे कहा कि महाराज गुह्य निषाद समाज के शौर्य और वीरता के प्रतीक हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में निषादराज गुह्य की जयंती व महर्षि कश्यप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का काम किया था।
उक्त गोष्ठी मे जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्र,नाशीर खान नईम,सुनील निषाद,नि० नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, अज्जू बाजपेयी, पप्पू यादव, मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सत्यम बाजपेयी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…