जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ग्रामीण इलाके गांव सोंधा स्थित इंडियन बैंक शाखा के कर्मचारियों की मनमानी से खाताधारकों को, काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।जरूरी काम के लिए ग्राहकों को कई कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।आरोप है कि शाखा में कैशियर दोपहर बाद आते हैं और खानापूर्ति कर चले जाते हैं।बैंक कर्मचारियों के अड़ियल रवैए से खाताधारकों में रोष व्याप्त है।सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग महिलाओं को हो रही है।गांव रम्पुरिया न्यूरिया के दिव्यांग अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को वह बैंक में रुपए निकालने गया,कई घंटे बैठा रहा ढाई बजे तक कैशियर नहीं आए।निराश होकर घर लौट आया।वहीं रामदेवी, राममूर्ति, हेम सिंह, वीरपाल,दुर्गेश कुमार, पेशकार यादव,अभिषेक यादव, महिपाल सिंह आदि खाताधारकों ने उच्च अधिकारियों से बैंकिंग व्यवस्था ठीक करवाए जाने की मांग की है।
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…