गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। “सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी”—ये शब्द गाजियाबाद की उन तीन मासूम बहनों के सुसाइड नोट में लिखे मिले, जिन्होंने ऑनलाइन गेम की लत के चलते अपनी जिंदगी खत्म कर ली। नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली नाबालिग बहनें निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
यह घटना साहिबाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस के अनुसार, तीनों किशोरियां मोबाइल फोन की लत और टास्क आधारित कोरियाई लव गेम से बुरी तरह प्रभावित थीं। फोन छीन लिए जाने से आहत होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।
कमरे से मिला आठ पन्नों का सुसाइड नोट
पुलिस को किशोरियों के कमरे से एक पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा हुआ है। नोट में रोती हुई इमोजी भी बनाई गई है। इसमें पिता से माफी मांगते हुए लिखा गया है—“सॉरी पापा, आई एम रियली सॉरी।” इसके साथ ही कोरियाई संस्कृति के प्रति अपने प्रेम और आकर्षण का जिक्र किया गया है।
रोज घंटों खेलती थीं कोरियाई गेम
पिता चेतन कुमार ने पुलिस को बताया कि तीनों बेटियों को मोबाइल फोन की गंभीर लत थी और वे रोज घंटों कोरियाई गेम खेला करती थीं। उन्होंने अपने कोरियाई नाम भी रख लिए थे—मारिया, अलीजा और सिंडी। चेतन के अनुसार, तीन दिन पहले उन्होंने बेटियों से मोबाइल फोन छीन लिए थे, जिसके बाद से वे बेहद परेशान थीं और छिपकर माता-पिता के फोन का इस्तेमाल कर रही थीं।
ये भी पढ़े – लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दंपती समेत 4 की मौत
दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों किशोरियां टास्क आधारित कोरियाई लव गेम के प्रभाव में थीं और पिछले करीब दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। ऑनलाइन दुनिया में उनकी दिलचस्पी इतनी बढ़ चुकी थी कि वे वास्तविक सामाजिक जीवन से लगभग कट गई थीं।
परिवार की पृष्ठभूमि
चेतन कुमार ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह पिछले तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। परिवार में दो पत्नियां—सुजाता और हिना—और कुल पांच बच्चे हैं। आत्महत्या करने वाली निशिका पहली पत्नी सुजाता की बेटी थी, जबकि प्राची और पाखी दूसरी पत्नी हिना की बेटियां थीं।
चेतन की पहली पत्नी सुजाता से लंबे समय तक संतान नहीं हुई थी, जिसके बाद उन्होंने सुजाता की बहन हिना से दूसरी शादी की। कुछ समय बाद सुजाता से निशिका का जन्म हुआ। बाद में पहली पत्नी से एक बेटा लविश (7) भी पैदा हुआ, जो मानसिक रूप से कमजोर है और बोल नहीं पाता।
कमरे की दीवारों पर लिखे थे भावनात्मक स्लोगन
जिस कमरे की खिड़की से तीनों बहनों ने छलांग लगाई, उसकी दीवारों पर “आई एम वेरी वेरी अलोन” और “मेक मी ए हार्ट ऑफ ब्रोकन” जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। कमरे के फर्श पर तीनों बहनों की बचपन की तस्वीरें अलग कलाकृति के रूप में रखी थीं और बीच में उनकी मां का मोबाइल फोन भी मिला।
पुलिस जांच जारी
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सुसाइड नोट की लिखावट और मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भेजा गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि शुरुआती जांच में किशोरियों के कोरियाई संस्कृति से प्रभावित होने की बात सामने आई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
यह घटना इंटरनेट और ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत के खतरों की गंभीर चेतावनी मानी जा रही है, जिसने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette
लेखक: डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र, ‘आदित्य’ लेखक सुप्रभात तो एक बहाना हैजब सूर्य की कृपा…
केरल के पलक्कड़ में अवैध विस्फोटकों की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन से 100 से…
घुघली थाना पहुंची अफसरों की पैनी नजर: अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने किया वार्षिक निरीक्षण,…
देवरिया पुलिस का बड़ा एक्शन: मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान से अपराधियों में हड़कंप देवरिया (राष्ट्र…
🟢 भूमिकाइतिहास के पन्नों में कुछ तिथियाँ विशेष महत्व रखती हैं, और 5 फ़रवरी उनमें…
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत की बड़ी चौपाल, महराजगंज में हजारों मामलों के निस्तारण…