सम्पत्ति के बिबाद में पुत्र ने कि पिता की हत्या

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव के हरिवंश दुबे(80) पुत्र स्व० जमुना दुबे शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोए थे। इसी बीच उनके दूसरे नंबर का बेटा मनोज अपने बेटे अमन के साथ मिलकर हरिवंश दुबे के शरीर पर गड़ासे से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों को देखते ही आरोपी वहां से भाग निकले। आनन- फानन परिवार के लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। हालत को गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
उधर पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी वह फरार बताया जा रहा है । जबकि मृतक बुजुर्ग के पोते अमन दुबे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों के मुताबिक मृतक के तीन बेटे हैं। तीनों एक ही मकान में रहते हैं। संपत्ति को लेकर कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग पिता ने अपनी संपत्ति से 10 कट्ठा जमीन किसी को बेच दिया था। जिसके पैसे को लेकर और दरार पड़ गई।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कोतवाल गोपाल पांडे ने बताया कि जांच की जा रही है अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों का कहना है कि संपत्ति के लिए उन पर हमला किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना…

2 minutes ago

सिकंदरपुर में ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से एक 40…

5 minutes ago

सिसोटार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिसोटार गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को…

8 minutes ago

थाना श्यामदेउरवां में समाधान दिवस: डीएम–एसपी ने सुनीं फरियादें, मौके पर फोन कर परखी शिकायत की सच्चाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…

13 minutes ago

Mission Shakti Phase 5.0 Deoria: एसपी संजीव सुमन के निर्देशन में जागरूकता अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के…

18 minutes ago

Auraiya Samadhan Diwas 2026: थाना दिबियापुर में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित…

23 minutes ago