नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ग्रहण किया पदभार

मीडिया प्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट वार्ता

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) नवागत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपरान्ह मुख्यालय पहुॅचकर जिला कोषागार में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा के अजित परेश, कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, महसी के राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया बन्धुओं के साथ शिष्टाचार भेंट वार्ता में नवागंतुक डीएम मोनिका रानी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन, स्वास्थ, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। डीएम ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि उनके नेतृत्व में जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आकांक्षात्मक जिले के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करेंगे।

rkpshomnath

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

3 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

4 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

5 hours ago