12 से 19 सितंबर तक विद्युत सम्बंधित कार्यों के लिए आयोजित होगा समाधान सप्ताह

विद्युत संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा), 11 सिंतबर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए 12 सितंबर से 19 सितंबर तक समाधान सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सभी 33/11 केवी के उपकेंद्रों पर अथवा निकटतम बिलिंग केंद्र पर प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक उपभोक्ता विभिन्न शिकायतों का निस्तारण प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान सप्ताह के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करने के साथ ही बिल से संबंधित विसंगतियों का निस्तारण भी किया जाएगा। उपभोक्ता नए कनेक्शन अथवा लोड बढ़ाने या मीटर लगवाने का आवेदन भी कर सकते हैं। सभी प्रकार के विद्युत कनेक्शनों से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर फीडर लोड वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी समस्याओं से संबंधित ऐसे आवेदन भी लिए जाएंगे जिनमें त्वरित समाधान संभव हो।

विद्युत दुर्घटना के कारण जनहानि से संबंधित मुआवजा एवं ऐसी समस्याओं को नगण्य किए जाने के उद्देश्य से त्रुटिपूर्ण अधिष्ठापन पर कार्यवाही भी की जाएगी। विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित, जले, खराब, क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित करने का कार्य कराने के लिए भी विद्युत समाधान सप्ताह में आवेदन किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह से सायं तक शिविर के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय अवर अभियंताओं की होगी एवं उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी द्वारा अपने दिशा-निर्देशन में कार्य किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग जनपद स्तर पर अधीक्षण अभियंता खंड स्तर पर अधिशासी अभियंता द्वारा की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, वार्ड सभासद आदि से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी अभियान में भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान सप्ताह में अपना आवेदन देने का अनुरोध किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

35 seconds ago

जनगणना-2027 होगी पूरी तरह डिजिटल, पहली बार नागरिकों को मिलेगा स्व-गणना का विकल्प

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार…

4 minutes ago

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे…

7 minutes ago

बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने पहुंचे एडीएम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)रतनपुरा के पास हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने…

10 minutes ago

ग्राम प्रधान सागर पासवान का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बलिया उत्तर क्षेत्र के ग्राम प्रधान सागर पासवान का लंबी बीमारी के चलते…

13 minutes ago

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

4 hours ago