थाना कोतवाली पडरौना में डीएम की अध्यक्षता व एसपी की उपस्थिति में समाधान दिवस

शासन के मंशानुरूप प्रार्थना पत्रों का सूचित,पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण-डीएम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में थाना कोतवाली पडरौना में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का एक-एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया, व राजस्व व पुलिस विभाग को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में संवेदनशील रहे। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मचारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।जो आपके क्षेत्राधिकार के बाहर हो तत्काल प्रार्थी को अवगत कराए।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को राजस्व टीम बनाकर पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। आज के समाधान दिवस में पुलिस विभाग के 3 प्रार्थना पत्रों में से 3 का निस्तारण मौके पर किया गया तथा राजस्व विभाग के 7 प्रार्थना पत्रों में से 04 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा अवशेष 03 आवेदन पत्रों को सम्बन्धित को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा शीघ्र निष्पक्ष निस्तारण हेतु सौंप दिए गए।इस प्रकार कुल 10 प्रार्थना पत्रों में से 7 का निस्तारण तत्काल किया गया।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना (सदर) व्यास उमराव सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, थाना प्रभारी पडरौना सहित राजस्व विभागों के कानूनगो व लेखपाल आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

6 minutes ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

19 minutes ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

45 minutes ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

1 hour ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

9 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

9 hours ago