संत रविदास ने सर्व समाज को एक माला में पिरोया-उमेश
बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । संत रविदास की जयंती पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ग्राम परसिया आलम में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा रचित काव्य पाठ पर आधारित पुस्तकों के बारे में एवं सर्व समाज को अवगत कराया।बसपा नेता उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि संत रविदास ने सर्व समाज को एक माला में पिरोते हुये समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। श्री तिवारी ने लोगों से धर्म जाती व मजहब से ऊपर उठकर देश एवं प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए देश की बागडोर कुशल हाथों में सौपने की अपील की।उन्होंने बसपा नेत्री पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासन काल की बात करते हुए कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी।असहाय गरीबों को न्याय के लिये भटकना नही पड़ता था,इस अवसर पर बसपा जिला कार्यकारिणी के अवधेश गौतम,विधानसभा अध्यक्ष पंकज गौतम,जमील अहमद,राशिद अली,पिंटू सिंह,सत्यनारायण तिवारी,राजकुमार दूबे, गोले चौहान,राजित मौर्य,गुड्डू,पंकज,शाकिर अली सहित तमाम पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…