आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मिनी कार्यकत्रियों सहायिकाओं के चयन के सम्बन्ध में निर्गत शासनादेश

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने उक्त निर्गत शासनादेश के संबंध में बताया की 21 मार्च 2023 के बिन्दु संख्या-12 में वर्णित है कि- यदि कोई कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री या सहायिका शादी के पश्चात ससुराल में निवास कर रही है, तो उसकी ससुराल की ग्राम सभा/वार्ड (शहरी क्षेत्रों में) में पद रिक्त होने पर आरक्षण का ध्यान रखते हुए जनपद के अन्दर होने की स्थिति में जिलाधिकारी का अनुमोदन प्राप्त कर समायोजन किया जायेगा।
जनपद से बाहर समायोजन की स्थिति में तैनाती बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं ( जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के अनुमोदन एवं जिस जनपद में समायोजन होना है, उस परियोजना के बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त आरक्षण का ध्यान रखते हुए समायोजन किया जायेगा। इस प्रकार के प्रकरणों में निदेशालय स्तर से किसी मार्गदर्शन / अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि जनपद के अन्तर्गत कोई दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका परस्पर समायोजित की जा सकती है, तो इस सम्बन्ध में उनका प्रार्थना पत्र प्राप्त कर निवास प्रमाण पत्र समायोजित किये जाने पर विचार किया जायेगा। उक्त स्थिति में यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि वे वर्तमान समय में वहाँ की निवासी हों तथा किसी भी दशा में आरक्षण प्रभावित नहीं हो।
एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर एक ही परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के पद पर नहीं की जायेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त सूचना को परियोजना कार्यालय पर चस्पा करें तथा आवश्यक प्रार्थना पत्र प्राप्त कर परीक्षण कर सुसंगत अभिलेखों के साथ 03 दिवस के अन्दर अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

4 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

38 minutes ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

56 minutes ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

1 hour ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

1 hour ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

3 hours ago