Categories: Uncategorized

थाना भिटौली में समाधान दिवस आयोजित

समाधान दिवस में कुल 11मामले आए, जिसमें महज 03 प्रकरणों को ही किया गया निक्षेपित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।थाना भिटौली में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई।
थाना समाधान दिवस में कुल 11 मामले दोनो अधिकारियों के समक्ष आए, जिसमें उनके द्वारा 03 प्रकरण को मौके पर ही निक्षेपित कर दिया गया। अवशेष मामलों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन करते हुए मौके पर जाकर सम्यक कार्यवाही द्वारा यथाशीघ्र और नियमानुसार शिकायतों को निस्तारित करें। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत थाने में आने वाले फरियादियों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों का वातावरण इस तरह का बनाएं कि फरियादी निडर होकर अपनी बात थानों में कह सकें।
थानाध्यक्ष भिटौली इंस्पेक्टर मदन मोहन ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में 03 पुलिस से और 08 राजस्व से संबंधित थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मामलों के निस्तारण हेतु कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इस दौरान थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

3 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

3 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

4 hours ago