महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार की योजनाओं में बेहतर कार्य करने के लिए पनियरा विकास खण्ड के सोहरौना तिवारी को जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है l यहां के प्रधान सुनीता गुप्ता को 10 से 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जिससे गांवों में लाइब्रेरी, विवाह घर आदि बनवाए जा सकेंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने बताया कि विकास कार्यों एवं स्वच्छता के लिए सरकार द्वारा सर्वेक्षण कराया गया था। जिसके तहत शत प्रतिशत शौचालय, गांव की तमाम गलियों को पक्की कराने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प, तालाबों की सफाई आदि का सर्वे किया गया था । जिसमें बेहतर रहने पर मेरे ग्राम सभा को उक्त सम्मान से नवाजा गया है। उनका कहना है कि ग्राम वासियों ने भी इसमें भरपूर सहयोग किया है समस्त ग्राम वासी साफ सफाई को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं। इसमें गांव के लोगों का पूरा सहयोग मिलता है। ग्राम ग्राम सभा के लोगों में खुशी का माहौल है l
वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…