समाजसेवी तहसीलदार रामनाथ चौहान ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
एकाएक बढ़ती ठंड से रामपुर बढ़ौना व आसपास के गावों के ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी तहसीलदार रामनाथ चौहान ने कंबल वितरण किया। जब सारा जहां ठंड में अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की के लिए निकले, समाजसेवी ने बाहर निकल कर गरीबों का दर्द समझकर सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके उतना मैं लोगों की मदद करूंगा। मैं जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि यह कार्य लगभग 10 साल से करते आ रहा हूं ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर चौहान का माल्यार्पण करते हुए किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश चौहान ने किया
कंबल वितरण के दौरान श्याम सुन्दर चौहान ने बताया की यह कार्य सराहनीय कदम है, और कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। वही समाजसेवी तहसीलदार रामनाथ चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। लोगों द्वारा यह सराहनीय कदम बताया जा रहा है। मौके पर मिथिलेश चौहान, मनोज सिंह (बीजेपी नेता), जनार्दन सिंह चौहान दयालपुर, देवेंद्र चौहान ( ग्राम प्रधान), डॉ. आनंद सिंह, रवींद्र सिंह (पूर्व प्रधान हरनी डेहरा) व कंबल पाने वालों में शांति,संगीता, चंद्रमणि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

11 minutes ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

2 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

2 hours ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

2 hours ago