समाज कल्याण मंत्री ने की समीक्षा बैठक कर जिले का हाल जाना

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण समाज कल्याण विभाग के निदेशक के साथ मंगलवार को बलिया पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह आयोजनों में रजिस्ट्रेशन के अनुसार मौके पर भी सत्यापन कर लिया जाए। फरवरी महीने में भव्य तरीके से सामूहिक विवाह कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री अरूण ने सामूहिक विवाह के लिए हुए पंजीकरण व अन्य पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

जांच में और तेजी लाने के निर्देश

मंत्री अरूण ने जांच में और तेजी लाने का निर्देश डीएम-एसपी को दिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण का कोई भी दोषी कार्रवाई से नहीं बच पाएगा। ऐसी रणनीति बनाई गयी है कि इसके हर दोषी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि चार थानों के अपराध निरीक्षकों को इस प्रकरण में लगाया गया है। इसमें संलिप्त दलालों की खोजबीन जारी है। कई संदिग्धों को मोबाइल फोन के जरिए ट्रेस कर लिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

3 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

4 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

5 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

5 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

11 hours ago