सामाजिक संगठनों ने सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रहे नशा विषयक पर जताया चिन्ता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार व इसके क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन से पड़ने वाले दुष्प्रभाव से चिन्तित राष्ट्रवादी विचार अभियान से जुड़े सामाजिक संगठनों ने नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित हनुमान मंदिर जमुनहा में बैठक आयोजित कर अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने विषयक पर चर्चा-परिचर्चा किया,और 25 नवंबर को नेपाल गंज स्थित एडवोकेट बार एसोसिएशन सभागार में सेमिनार संगोष्ठी आयोजित करने विषयक पर प्रभावी रणनीति बनाई।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव स्टेंडिंग कॉउंसिल सेन्ट्रल गवर्मेंट ने बताया की अवैध नशा कारोबार व उपभोग से प्रभावित सीमाओं इलाकों के सैंकड़ों युवक व युवतियों की लागतार मौतें हो रही हैं हजारों घर परिवार बर्बाद हो चुके हैं लेकिन प्रशासन इन सब की अनदेखी कर रहे नशा अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को संरक्षण दे रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है इसपर पूर्ण विराम लगाने के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने 25 नवंबर को मध्याह्न बांके बार एसोसिएशन नेपालगंज के सभागार में बैठक आयोजित किया है जिसमे भारत व नेपाल दोनों देशों के वरिष्ठ कानूनविद विधि विशेषज्ञ , समाजसेवी , पत्रकार , गायत्री परिवार , संघ परिवार , बाबा जय गुरुदेव परिवार व कबीरपंथी तथा व्यापार मंडल से जुड़े प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे और नशा करोबार को बंद करने लिए साझा रणनीति बनाएंगे।
आयोजित बैठक में प्रमुख से वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा , इंजीनियर सिद्धनाथ गुप्ता , समाजसेवी राज त्रिपाठी , समाजसेवी धीरेंद्र शर्मा , डॉ० अजय गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार रामजी सोनी , समाजसेवी हितेन्द्र मिश्र , गायत्री परिवार नेपाल के वरिष्ठ परिजन मनोज श्रीवास्तव , प्रवक्ता बृजनरेश श्रीवास्तव , समाजसेवी कृष्णा पाठक , व्यापारी नेता प्रमोद गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने सहभाग कर हनुमान मंदिर जमुनहा में सामुहिक स्तुति कर दोनों देशों में अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण प्रतिबन्ध के लिए सामुहिक कामना व प्रार्थना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

3 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago